केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले का यूनियन के प्रांतीय कार्यालय में किया जाएगा स्वागत | New India Times

गुलशन परूथी, भोपाल (मप्र), NIT:

केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले का यूनियन के प्रांतीय कार्यालय में किया जाएगा स्वागत | New India Times

केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी ने एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का आमंत्रण स्वीकार कर दिनांक 20 अक्टूबर को महत्वपूर्ण समय में से एक घंटे का समय दिया है।
श्री रामदास आठवले जी यूनियन के कार्यालय एफ 88/19 सेकंड स्टाप पोस्ट आफिस के पास तुलसीनगर, भोपाल में सायंकाल 3 बजे से 5 बजे के मध्य उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम में छिंदवाड़ा भोपाल, रायसेन, विदिशा राजगढ़, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, उज्जैन, खण्डवा, सीहोर जिले के पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के साथ अन्य विषयों को लेकर चर्चा करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी को यूनियन की ओर से विभिन्न विषयों का मांग पत्र सौंपा जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, छोटे समाचार पत्रों को जिनकी प्रसार संख्या 2000 एवं नियमित रूप से प्रकाशित हो रहें हैं उन्हें केन्द्र सरकार वर्ष में 6 विज्ञापन, प्रति विज्ञापन रुपए 20000 हजार दिये जायें, तीसरा पत्र आवास हीन पत्रकारों को भाड़ा क्रय योजना के तहत 3 बी एच के आवास निर्माण कर देने की बात रखी गई है।
इसी अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी का एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जाएगा।
जानकारी देते हुए यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने कहा कि यह यूनियन की उपलब्धि है कि केन्द्रीय मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.