भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान ), NIT;
एमजीएसयू के सेंटर फॉर वूमन स्टडीज की डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा को आगामी 11 जुलाई को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित होने वाले विश्व महिला सशक्तिकरण शिखर सम्मेलन 2017 में राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण अवार्ड से नवाजा जाएगा।
नई दिल्ली के वुमन्स एजेंसी फॉर जेनरेटिंग एमप्लायमेंट (वेज-WAGE) संस्थान की निदेशक डॉ. तनूजा त्रिवेदी ने बताया कि देशभर के विश्वविद्यालयों में से चयन के आधार डॉ.मेघना शर्मा के महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में पिछले दो दशकों के अपने अकादमिक, साहित्यकार सामाजिक प्रयासों व योगदान को देखते हुए यह अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है।
कुलपति प्रोफेसर भागीरथ सिंह ने बताया किविश्व महिला शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्रदूतों व भारत के शीर्षस्थ पदाधिकारियों एवं राज्य प्रमुखों की मौजूदगी में डॉ मेघना को यह सम्मान दिया जाऐगा।
डॉ मेघना शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने के चयन की घोषणा पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित, समाज सेवी के के शर्मा, पूनम अंकुर छाबडा, विमला बिश्नोई सहित सभी ने बधाई दी है।
