मेघनगर मे सादगी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक पर्व | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर मे सादगी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक पर्व | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर सुन्नत वल जमात और तमाम मुस्लिम भाइयों के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के ऐतिहासिक पर्व को बिना जुलूस निकाले ही मेघनगर नयापुरा की नूरे मस्जिद में इबादत कुरान की तिलावत और जिक्र के साथ सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया गया।

नूर ए मोहम्मदी मस्जिद में इस मौके पर कुरान खानी का तथा मासूम बच्चों को तबर्रुक (प्रसाद) तक्सीम का आयोजन रखा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के सभी लोग उपस्थित थे!

मस्जिद में कुरान खानी के खत्म होने पर मुल्क की हिफाजत और तरक्की के लिए और देशवासियों की हिफाजत के लिए मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान साहब ने दुआएं खेर की मांगी।

मेघनगर मे सादगी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक पर्व | New India Times

दुआ के पश्चात सभी ने मिलकर एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और मुबारकबाद दी।
इस मौके पर नूर ए मोहम्मदी मस्जिद के सदर एडवोकेट व पत्रकार सलीम शेरानी, सुन्नत उल जमात के सदर व पत्रकार रहीम शेरानी, पत्रकार जिया उल हक कादरी, पत्रकार निसार शेरानी, राजू कादरी, इस्माइल खान पठान, डॉक्टर अयूब साहब, फिरोज भाई, पठान, जहीर भाई, मखलुद्दीन मकरानी, सादिक भाई, पठान शाहील खान, डॉक्टर इमरान मकरानी, मुबारिक भाई मनिहार, इकबाल (चीमु भाई) सोहेल शेरानी, शाहरुख खान. डॉ फज्जू, शेर खान पठान, नहार खान पठान, गफ्फार भाई शेरानी, अयूब भाई ड्राइवर, कमालुद्दीन भाई, वसीम भाई शेरानी, सलमान भाई शेरानी, तौसीफ भाई शेरानी, माशूक भाई मकरानी, हसुभाई पठान, अशफाक भाई शेरानी, शाहरुख शेरानी, इसाक मामू, अब्दुल कयूम भाई, अमजद भाई, सोएब शेरानी, अबरार भाई, हाजी इसा चाचा शेरानी आदि बड़ी संख्या समाजजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.