पलकों के रतजगे से 9 दिनों तक रोशन रहा फुट तालाब, श्री सुरेश चंद जैन (पप्पू भैया) ने दी प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पलकों के रतजगे से 9 दिनों तक रोशन रहा फुट तालाब, श्री सुरेश चंद जैन (पप्पू भैया) ने दी प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं | New India Times

अनुशासन के साथ धर्म और भारत की विभिन्न पारंपरिक संस्कृतियों को एक रूप में उकेरने वाले श्री वनेश्वर मारूति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर नवरात्री महोत्सव नित नए इतिहासों की रचना कर जिले के ग्रामीण अंचलों में भी धर्म के मीठे रसों को घोल रहा है. दूर दराज से मंदिर में दर्शन करने आ रहे ग्रामीणों की पवित्र आस्थाओं की पलको से रोशन हुए फुट तालाब ने इस बात की अनुभूति करवा दी. धर्म के जागरण और आस्थाओं के कारण फुट तालाब उनके हॄदय में पूर्ण रूप से बस गया है.

फुट तालाब में श्री सिद्धि  विनायक गणेश मंदिर के प्रमुख पुजारी श्री रामचंद्र शर्मा ने श्री सुरेश चंद्र जैन और समिति सदस्यो के साथ पूजा अर्चना कर माँ की महा आरती का प्रारंभ कर हवन भी किया. श्रद्धालुओं ने माँ और श्री वनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर में दर्शन कर आयोजन को प्रदेश के सबसे अनुशासित धार्मिक आयोजन की उपमा दे दी.
राम जी की निकली सँवारी भजन पर ग्रामीण और बाहर के कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ गरबा किया.

पलकों के रतजगे से 9 दिनों तक रोशन रहा फुट तालाब, श्री सुरेश चंद जैन (पप्पू भैया) ने दी प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं | New India Times

आयोजन सामिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद्र पूणमल जैन पप्पू भैया और परिवार ने परिवार के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामनाएँ की. आयोजन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश दुबे पवन के साथ राजगढ़ नाका मंडल के सदस्य उपस्थित थे. वहीं भाजपा के जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया भी आयोजन में पहुँचे थे.

विशेष रूप से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर राहुल पाटिल अपने परिवार के साथ उपस्थित थे. आयोजन सामिति के वरिष्ठ सदस्य और प्रदेश के समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र पूणमल जैन और रिंकू जैन  ने सभी का स्वागत किया.

गरबा खेलने के लिए शहरी श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीण माताएं बहने भी उत्साह से शराबोर नजर आईं. सभी ने अहमदाबाद से आये कलाकारों के गरबों और गुजरात के प्रसिद्ध गायकों के गरबों पर गरबा कर आस्था की असंख्य आहुतियाँ डालकर फुट तालाब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आयोजन में सम्मिलित कर दिया.

आयोजन में युवा समाजसेवी जैकी जैन के मित्र मंडल के सदस्य अंतिम जैन द्वारा गरबा खेलने और देखने आए लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी. आयोजन में गुजरात और इंदौर के ग्रुप ने अतिशबाजी के साथ  गरबे कर सभी को मोहित कर दिया….

श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया ने दी प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं

पलकों के रतजगे से 9 दिनों तक रोशन रहा फुट तालाब, श्री सुरेश चंद जैन (पप्पू भैया) ने दी प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं | New India Times

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ श्री वनेश्वर मारुती नंदन हनुमान मंदिर पर फुट तालाब में किया गया दशहरे के पावन अवसर पर श्री हनुमान प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया. पूरे दिन फुट तालाब पर  दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा. मंदिर के महंत और आयोजन सामिति के अध्यक्ष श्री मुकेशदास जी महाराज, आयोजन सामिति के वरिष्ठ श्री सुरेश चंद्र पूणमल जैन और परिवार, रिंकू जैन और परिवार ने प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देकर जिले और नगर के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामनाएं कीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article