जामनेर पुलिस की ओर से शराब भट्टियों की तोड़ू कार्रवाई है बरकरार लेकिन खुलेआम फलफूल रहा है प्रतिबंधित गुटखे का अवैध कारोबार | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर पुलिस की ओर से शराब भट्टियों की तोड़ू कार्रवाई है बरकरार लेकिन खुलेआम फलफूल रहा है प्रतिबंधित गुटखे का अवैध कारोबार | New India Times

जामनेर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नेरी दुरक्षेत्र तथा खादगांव, शहापुर बीट के ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने केमिकल से बनाई जाने वाली शराब भट्टियों के अड्डों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस प्रभारी किरण शिंदे के नेतृत्व मे भागदरा और मालपिंपरी देहातों के आसपास के सुनसान जगहों पर जाकर करीब 5 हजार लीटर शराब को नष्ट कर भट्टियों को ध्वस्त किया है. भागदरा में 3535 लीटर शराब केमिकल के साथ दादाराव जोगी राहुल जोगी, मालपिंपरी में 1765 लीटर शराब केमिकल के साथ आकाश जाधव और हिवरखेड़ा में अवैध तरीके से बेची जा रही 24 देसी शराब बोतलों के साथ अनिल बाजीराव पाटील, दिनकर बोरसे पर शिकंजा कसा गया है. कार्रवाई में बरामद शराब तथा अन्य चीजों की लागत कुल 96 हजार 148 रुपये बताई गई है. इस मुहिम में संजय पाटील, सुनील राठोड़, विलास चव्हाण, विजय जोशी, राहुल पाटील, अतुल पवार, संदीप सूर्यवंशी, हंसराज वाघ, जितेंद्र ठाकरे, नीलेश घुगे, तुषार पाटील आदि पुलिस कर्मियों ने योगदान दिया. जामनेर थाना प्रभारी शिंदे के अधिकार क्षेत्र में शराब भट्टियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है वहीं जामनेर तहसील के पहुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत करीब 50 से अधिक गांवों के आसपास पनपते अवैध धंधों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है जो आश्चर्य का विषय बना हुआ है.

खुलेआम बिक रहा है प्रतिबंधित गुटखा

जामनेर पुलिस की ओर से शराब भट्टियों की तोड़ू कार्रवाई है बरकरार लेकिन खुलेआम फलफूल रहा है प्रतिबंधित गुटखे का अवैध कारोबार | New India Times

राज्य में गुटखा बैन है बावजूद इसके पानमसाले की शक्ल में कॉकटेल गुटखा बिक रहा है. चुना, कत्था, सुपारी, एसिड तथा अन्य केमिकल से बनाए गए इस मिश्रण का जिले में करोड़ों का बिजनस है. दिवाली के मुहाने जमाखोरी के कारण खुदरा मार्केट में 10 में बिकने वाला पाउच 12 रु बेचा जा रहा है, इसमें थोक व्यापारी लाखों कमा रहे हैं. न किसी टैक्स का भुगतान न किसी प्रकार का रेकॉर्ड मेंटेनेंस, इस तरह करोड़ों का बिजनस फलफूल रहा है. अकेले जामनेर तहसील में रोज 15 लाख रुपयों से ज्यादा का गुटखा खुदरा बाजार में बिकता है. बताया जा रहा है कि जामनेर में गुटखे का प्रबंधन तीन लोग मिलकर कर रहे हैं. इस मामले पर फूड एंड ड्रग विभाग मूकदर्शक बना बैठा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article