चिल्हिया थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में कमरुज्जमा नाम के व्यक्ति की हुई हत्या, 2 घंटे के अंदर हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

चिल्हिया थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में कमरुज्जमा नाम के व्यक्ति की हुई हत्या, 2 घंटे के अंदर हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आज दिनांक 07-10-2021 को चिल्हिया थानाक्षेत्र के कोलुआ गांव में कमरुज्जमा नाम के व्यक्ति की घटित हत्या की सूचना के संबंध में घटना की सूचना मिलते ही डॉ यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देश पर श्री राणा महेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व श्री प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर व पांच थानों के थाना प्रभारियों को मय पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया. श्री सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर सभी टीमों का पर्यवेक्षण किया गया. डॉ यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा घटना-स्थल का तत्काल निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश दिए गए. स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसओजी, सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम को घटना के अनावरण में लगाया गया. घटना-स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तोयह पाया गया कि मस्जिद परिसर के अंदर बहुत फ्रेंडली एंट्री अभियुक्तों द्वारा की गई है, यह पाया गया कि घटना में ऐसे व्यक्ति शामिल हो सकते हैं जिनका अक्सर मस्जिद के अंदर आना जाना रहता है. डॉग स्कॉड को मौके पर बुलाया गया. सूचना मिलने के 02 घंटे के अंदर ही उपरोक्त हत्याकांड का खुलासा हो गया. पटना कोलुआ गांव के ही सिराजुल व उसके दो पुत्रों द्वारा कारित की गई थी. मृतक के भाई शफीरउल्लाह की तहरीर पर तत्काल 3 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
उपरोक्त हत्या की घटना को कारित करने वाले सिराजउल हक व उनके बेटों कयूम व वसीम को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ में अभियुक्तगण ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्रों को बरामद कर लिया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.