भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बढ़ रहा है कद, राष्ट्रीय कार्य समिति की सूची में नाम हुआ शामिल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बढ़ रहा है कद, राष्ट्रीय कार्य समिति की सूची में नाम हुआ शामिल | New India Times

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कद बढ़ रहा है। इसके संकेत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा जारी की गई अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की सूची से मिला है। उन्हें इसमें शामिल कर संगठन ने साफ संकेत दिया है।
श्री नड्डा ने आज अपनी कार्यसमिति सदस्यों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सामाजिक न्याय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक के अलावा मप्र के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को भी शामिल किया गया है। यह पार्टी में उनके बढ़ते कद की निशानी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.