अवैध राइफल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना पड़ा भारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अवैध राइफल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना पड़ा भारी | New India Times

सोशल मीडिया पर खुद को फेमस करने के लिए नवयुवक युवतियां दीवाने नजर आ रहे हैं, कोई जान पर खेलकर स्टैंड दिखाता है लाइक और कमेंट के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान भी करवा देते हैं.
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एक युवक ने दूसरों पर अपना रौब दिखाने के लिए अवैध देशी राइफल के साथ फेसबुक व व्हाट्सएप पर अपना फोटो अपलोड किया जिसकी खबर थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को लगी और तत्काल पुलिस हरकत में आई, सुंदरलाल शर्मा थाना अध्यक्ष गढ़िया रंगीन के नेतृत्व में उप निरीक्षक घनश्याम बहादुर, हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब आदि पुलिस टीम ने किरन पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम रामपुर थाना गढ़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर को मात्र 4 घंटे में ही अवैध देशी राइफल 315 बोर व कारतूस के साथ ग्राम रामपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार युवक किरण ने बताया कि ये राइफल व कारतूस मैंने ओमप्रकाश उर्फ लंबू पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम अकोला थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत से खरीदा थी।

परमानंद पांडेय क्षेत्राधिकारी किलर ने बताया कि कल थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने किरन को गिरफ्तार किया है युवक ने अवैध देशी राइफल के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपना फोटो अपलोड किया था गढ़िया रंगीन पुलिस ने महज 4 घंटे में ही युवक को गिरफ्तार कर लिया है व पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article