डॉयल 100 (एफआरवी) में कार्यरत पुलिस स्टॉफ का पुलिस कंट्रोल रूम में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डॉयल 100 (एफआरवी) में कार्यरत पुलिस स्टॉफ का पुलिस कंट्रोल रूम में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन | New India Times

भोपाल ज़िले में संचालित डॉयल 100 (एफआरवी) में कार्यरत पुलिस स्टॉफ का पुलिस कंट्रोल रूम में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री साई कृष्णा थोटा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित कर संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने व इवेंट के दौरान आमजन से सभ्य व्यवहार करते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही विगत दिनों में एफआरवी स्टॉफ द्वारा विभिन्न इवेंट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के जीवन व जानमाल की रक्षा करने पर एफआरवी स्टॉफ की सराहना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किये गए।
दो दिवसीय सेमिनार में प्रशिक्षको द्वारा डॉयल 100 से सम्बंधित नई एवं पुरानी mdt, netviewer की कार्यप्रणाली, frv वाहनों का रखरखाव, रिस्पांस टाइम, के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं स्टॉफ को साफ्ट स्किल एंड कम्युनिकेशन के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान इंस्पेक्टर रेडियो(प्रभारी कंट्रोल रूम) श्री मनोज बैस, BVG से श्री नवरत्न सिंह, उप निरीक्षक अनिता गौड़, उप निरीक्षक सुरभि बाला, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह यादव एवं लगभग 130 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.