एनसीसी के 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त एनसीसी कैडेट का सम्मान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एनसीसी के 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त एनसीसी कैडेट का सम्मान | New India Times

शासकीय महाविद्यालय में एनसीसी के “सी” सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसका मंच संचालन जूनियर एनसीसी कैडेट रितिका ठाकुर ने किया एवं आभार प्रदर्शन एनसीसी ऑफिसर मोहम्मद आबिद ने किया. सम्मान समारोह में प्रिंसिपल व्हाई के शर्मा, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉक्टर संगीता वाशिंगटन, डॉ अजवानी, डॉक्टर चंदेल, डॉक्टर सेंडे, पूर्व एनसीसी ऑफिसर आरडी वाडीवा, विशेष अतिथि जी. एस. खान ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. सम्मान समारोह में शासकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल एवं प्रोफेसर द्वारा सी सर्टिफिकेट की उपलब्धि के बारे में बताया गया कि इस सर्टिफिकेट से अनेकों शासकीय नौकरियों में लाभ प्राप्त होता है. वहीं सी सर्टिफिकेट प्राप्त एनसीसी कैडेट्स को मिलिट्री पुलिस विभाग में नौकरी के बहुत से चांस प्राप्त होते हैं. प्राचार्य एके शर्मा ने कहा कि एनसीसी से छात्रों में अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना उत्पन्न होती है इससे राष्ट्र सुरक्षा के अवसर प्राप्त होते हैं.
“सी” सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स अजय यदुवंशी, आकाश यदुवंशी, दीपक यदुवंशी, साक्षी वासनिक, पार्वती यदुवंशी, शिवानी यदुवंशी, राजेश्वरी बनखड़े, उमा मांडवार, पूजा पहाड़े को सम्मानित किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article