डेंगूॅ पर प्रहार अभियान के तहत् लोगों को जागरूक करने हेतु निकाली गई रैली | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

डेंगूॅ पर प्रहार अभियान के तहत् लोगों को जागरूक करने हेतु निकाली गई रैली | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की पहल पर 15 सितंबर से प्रदेश में डेंगू पर प्रहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत् जिले में जन सामान्य को डेंगू के प्रति जागरूक करने एवं सावधानियां वरतने हेतु जागरूकला रैली एवं प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।
जिले में फायलेरिया रोग की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लेने डिडोरी जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. बृजेश कुमार पटेल, सिंगरौली जिला मलेरिया अधिकारी श्री नागेन्द्र सिंह और उमरिया जिला मलेरिया अधिकारी श्री रवि साहू ने जिला मलेरिया अधिकारी दतिया से जानकारी ली।
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. हेमन्त गौतम ने बताया कि डेंगू पर प्रहार कार्यक्रम के तहत् गांव की नालियों में मच्छर के लार्वा को नष्ट किए जाने हेतु कीटनाशक टेमाफोस का छिड़काव किया गया। मलेरिया कार्यालय के दल द्वारा ग्राम सेंथरी में घर-घर जाकर लार्वा का सर्वे कर उसके विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई। गौरतबल है कि ग्राम सेंथरी का एक व्यक्ति जो फरूखाबाद से आया था डेंगूॅ पाॅजीटिव होने पर ग्वालियर में इलाज किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article