मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड- 19 की समीक्षा करते हुए ट्वीट किया कि 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें खुल सकेंगे | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड- 19 की समीक्षा करते हुए ट्वीट किया कि 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें खुल सकेंगे | New India Times

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की समीक्षा करते हुए और कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए ट्वीट किया है कि सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग माल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेगें।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें. सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी।

50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आंगतुको के साथ) खुल सकेंगे। लेकिन नीतीश कुमार ने तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर कहा कि हम सभी बिहार वासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतना जरूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article