भुसावल के पुलिस उपाधीक्षक और तालुका थाने के कार्यालय को मिला आईएसओ का प्रमाणपत्र | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल के पुलिस उपाधीक्षक और तालुका थाने के कार्यालय को मिला आईएसओ का प्रमाणपत्र | New India Times

भुसावल शहर के पुलिस उपाधीक्षक और तालुका थाने के कार्यालय को आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. आईएसओ दस्ते के अधिकारियों ने 18 से 21 अगस्त के बीच भवनों का निरीक्षण किया था. कार्यालय के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यालय अभिलेखों को अद्यतन करना/अभिलेखों का संरक्षण, सामग्री का संरक्षण, कार्यालय भौतिक सुविधाएं और पुलिस स्टेशन भवन और परिसर की सफाई, पुलिस थाना स्थापना अधिकारियों और प्रदान की गई सुविधाओं, सामाजिक तौर पर जप्त की गई मिल्कियत, पुलिस थाने में जांच कार्य के सभी पहलू की जांच के बाद मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय के साथ भुसावल तालुका पुलिस स्टेशन को आईएसओ प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र सौंप गया. इस पर, कानून और व्यवस्था के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article