अजजा आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान के झाबुआ राजकीय प्रवास पर हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अजजा आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान के झाबुआ राजकीय प्रवास पर हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में कल श्री हर्ष चौहान, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अजजा आयोग, भारत सरकार के झाबुआ राजकीय प्रवास पर बैठक आयोजित की गयी।

अध्यक्ष द्वारा दिनांक 9 मार्च, 2021 से 18 मार्च ,2021 तक मध्य प्रदेश राज्य के राजकीय प्रवास के दौरान विभागों के पास लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की वस्तुस्थिति एवं पूर्व में आयोजित बैठक का बिन्दुवार पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, वन मण्डलाधिकारी वन मण्डल झाबुआ श्री एम.एल.हरित, अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री जे.पी.एस.ठाकुर, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्या, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजाराम खन्ना, जिला समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र श्री एल.एन.प्रजापत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर ओझा अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अजजा आयोग के अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान द्वारा ग्रामों में वन अधिकार के पट्टे एवं सामुदायिक वन प्रबंधंन का सरलीकरण होने एवं उन पट्टों का ग्राम सभा के माध्यम से दिये जाने वाले प्रावधानों के बारे में चर्चा की एवं वन अधिकार पट्टो को और सरलीकरण किस तरह किया जा सकता है उनके प्रस्ताव भी बनाए जाए।

आगामी माहो में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं जनजाति कार्य विभाग मिलकर इसके लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगे।

सकारात्मक सोच के साथ कार्य करे। बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करे। जिससे लोगो का पैसा खर्च न हो उन पर अनावश्यक कर्जा न होने पाये। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभागीय गतिविधियां की पीपीटी के माध्यम से जिले में किये कार्यो से अध्यक्ष को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी अध्यक्ष के समक्ष अपने विचार रखे।
अन्त में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अध्यक्ष का धन्यवाद व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article