भादवा माह के पहले सोमवार को राजाधिराज बाबा भोलेनाथ प्रजा के हाल जानने निकले | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भादवा माह के पहले सोमवार को राजाधिराज बाबा भोलेनाथ प्रजा के हाल जानने निकले | New India Times

श्रावण मास के बाद भादवा माह के पहले सोमवार को श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला के राजाधिराज बाबा भोलेनाथ प्रजा का हाल जानने के लिए सुसज्जित रथ पर सवार होकर झांझ-मंजीरे, ढोल-ढमाको के साथ नगर भ्रमण पर निकले। रथ पर सवार राजाधिराज बाबा भोलेनाथ का जगह-जगह पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया व पुजा अर्चना की गई और शिव शंकर से सुख- समृद्धि के लिए मनोकामना मांगी गई। पंडित आदित्य वैद्य ने बताया कि सावन का महीना भगवान बाबा भोलेनाथ की भक्ति के लिए जाना जाता है और शिव भक्त श्रवान मास में बाबा भोलेनाथ की भक्ति मे लीन होकर आराधना करते है। बाबा भोलेनाथ भी सावन माह व भादवा माह में भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण करते है। हिन्दू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया।
शिव भक्तगण भक्ति मे लीन होकर नाचते गाते हुए चल रहे थे। बाबा भोलेनाथ की आराधना में पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article