मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत कार्यालय जुन्नारदेव से लगी हुई ग्राम पंचायत दातलावादी के दिव्यांग व्यक्तियों को शासन की योजना अंतर्गत ट्राई साइकिल प्राप्त नहीं हुई जिसको लेकर सभी दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपनी शिकायत का ज्ञापन सौंपा. ग्राम पंचायत दातलावादी के दिव्यांग व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा हैं. गत दिनों जनपद पंचायत में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरण की गई जिसमें दिव्यांगों के 75 परसेंट से 80 परसेंट विकलांग सर्टिफिकेट वाले व्यक्तियों को ट्राई साइकिल नहीं मिली जिसके कारण विकलांग लोग ट्राई साइकिल से वंचित रह गए. दिव्यांगों द्वारा जनपद पंचायत पहुंचकर अपनी शिकायत बताई गई.
