कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

झाबुआ जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा झाबुआ जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां पर नवनर्मित वॉच टावर का अवलोकन किया और यहां पर हैवी लाईट चारों तरफ लगाने के निर्देश दिये। आगंतुकों के लिये बैठक व्यवस्था एवं शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

श्री मिश्रा ने यहां पर जेल के मुलाकात कक्ष, जेलर कक्ष, कन्ट्रोल रूम, शस्त्रागार, अस्पताल कक्ष एवं पाक शाला का अवलोकन किया एवं जेल की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। कैदियों के लिये किये जा रहे प्रयासों को देखा एवं कैदियों के लिये यहां आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन. गर्ग, जिला जेलर श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, सुबेदार सुश्री कोमल मीणा आर आई झाबुआ, पीआईयू श्री बी.पी. साल्वे एवं प्रभारी पी आर ओ श्री सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.