आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT:

आगरा-दिल्ली हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों से केश से भरा बैग लूट लिया, बैग में करीब 11 लाख रुपया थे। बाइक सवार बदमाश फायर करते हुए मौके से भाग निकले, इस दौरान एक कर्मचारी के हाथ में गोली लगी है. घटना की जानकारी पर एसएसपी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि 4 दिन से बैंक न खुलने के कारण कर्मचारी मंगलवार को कैश जमा करने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत रुनकता पर सुधीर फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप से मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप कर्मचारी मनोज और शेषवीर बाइक से कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। पेट्रोल पंप से करीब 150 मीटर दूर आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता अंडरपास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों को धक्का देकर गिरा दिया और उनसे केश से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले. कर्मचारियों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
एसएससी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी होते ही थाना सिकंदरा का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और थोड़ी देर में एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए हैं।क्षपुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है।
