नगर पालिका द्वारा लावारिस छोड़ दिए गए कचरे के डब्बे, कचरे से भरने के बाद उड़ रहा कचरा, जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा है ध्यान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका द्वारा लावारिस छोड़ दिए गए कचरे के डब्बे, कचरे से भरने के बाद उड़ रहा कचरा, जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा है ध्यान | New India Times

जुन्नारदेव नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. नगर में कचरे के डब्बे लगाकर लावारिस छोड़ दिया गया है जिसके कारण कचरे के डब्बे कचरे से भर चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बीमारी के इस दौर में लापरवाही उचित नहीं है. मार्केट क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर कचरे के डब्बे नगर पालिका द्वारा लगाए गए हैं, कचरा ज्यादा होने के कारण डब्बे पैक हो जा रहे हैं जिसके कारण नीचे तक कचरा आ रहा है और कचरा उड़कर मार्केट के अनेकों दुकान पर जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के पीछे कूड़ेदान ना होने के बावजूद भी हमेशा कचरा देखने को मिल रहा है जिसकी बदबू आवागमन करने वालों को परेशान कर रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article