रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षासूत्र की अनूठी पहल, रक्षासूत्र हमारा रक्षा कवच: कलेक्टर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षासूत्र की अनूठी पहल, रक्षासूत्र हमारा रक्षा कवच: कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल एन गर्ग द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झाबुआ की बहनों से रक्षासूत्र बंधवाए एवं बहनों को श्रीफल, मिठाई एवं उपहार देकर सम्मानित किया.

जिला प्रशासन द्वारा यह संकल्प लिया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के महा अभियान दिनांक 25 एवं 26 अगस्त को जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाएंगे.

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षासूत्र की अनूठी पहल, रक्षासूत्र हमारा रक्षा कवच: कलेक्टर | New India Times

झाबुआ जिले को सुरक्षित करने एवं यहां के भाइयों और बहनों को टीकाकरण करवाकर रक्षासूत्र को जिले का रक्षा कवच बनाएंगे. हमारे भाई – बहन भी इस अभियान में रक्षा कवच बनकर झाबुआ जिले को कोरोना वायरस से मुक्त करेंगे.

टीकाकरण से जीवन की रक्षा हो यही सबसे बड़ा उपहार है. यह रक्षाबंधन जिले में एक मिसाल बनकर हर बहन भाई को सुरक्षित करेगा.

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षासूत्र की अनूठी पहल, रक्षासूत्र हमारा रक्षा कवच: कलेक्टर | New India Times

इस पावन अवसर पर झाबुआ की महिलाएं जिसमें श्रीमती भूमिका माहेश्वरी, श्रीमती मंजुला शाह, ब्रह्मकुमारी दीदी, बीके जयंती दीदी, बीके ज्योति दीदी, श्री रमेश सोलंकी, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रतन सिंह राठौर, श्री भैरूसिंह सोलंकी, श्री जितेंद्र शाह एवं अन्य बहनें भी इस आयोजन में उपस्थित रहीं साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article