हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है मेघनगर में मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व, मुस्लिम समाज से अधिक हिंदू समाज के लोग बनाते हैं ताजिए | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है मेघनगर में मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व, मुस्लिम समाज से अधिक हिंदू समाज के लोग बनाते हैं ताजिए | New India Times

मेघनगर झाबुआ में इस्लामी माहे मोहर्रम की 10 तारीख को यौमे आशूरा रोजा रख कर मनाया गया. मोहर्रम की 10 तारीख जुम्मा मुबारक भी था, यहाँ बहुत ही अकीदत और एहतमाम के साथ योमे आशूरा मनाया जाता है.

मेघनगर में मोहर्रम की 1 तारीख से ही लंगरे हुसैन का एहतमाम किया गया, ठंडे पानी, दूध, कोल्डड्रिंक्स, शरबत तक्सीम किया गया.

बीती रात में ही ताजिए अपने मुकाम पर ही रहे सैकड़ों लोगों ने ताजियों की जियारत कर अपनी मन्नतें पूरी कीं, सभी समाज के लोगों ने ताजिए पर अकीदत के फूल चढ़ाए, क्षेत्र खुशबू लोबान अगरबत्ती की महक से महकता हुआ नजर आया, नियाज दरूद फातिहा का दौर लगातार जारी था.

झाबुआ जिले के मेघनगर, रम्भापुर, थांदला, राणापुर, झाबुआ, पारा आदि क्षेत्रों में मोहर्रम का पर्व सादगी से मनाया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.