विवादों से न्याय मुक्त करने पर जल्द विचार करेगी NACHRCOI की टीम: डॉ सफदर मुस्तफा | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

विवादों से न्याय मुक्त करने पर जल्द विचार करेगी NACHRCOI की टीम: डॉ सफदर मुस्तफा | New India Times

देश में आज 75वां स्‍वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास की साथ मनाया गया. इस मौके पर ध्वजारोहण के बाद अधिवक्ताओं के बीच हुई संगोष्ठी में अन्य अधिवक्ताओं की मौजूदगी में डॉ मोहम्मद सफ़दर मुस्तफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल एंटी क्राइम ह्यूमन राइट्स कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा बिहार में लगातार बढ़ रही अपराध एवं कानून व्यवस्था से लोगों को हो रही परेशानी का कारण कानून की स्वतः जानकारी का ना होना एक मुख्य कारण बताया गया है. इस दिवस पर उन्होंने जल्द ही सलाहकार समिति को इस आशय की जानकारी देने का वादा करते हुए इस पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन किया है, जिसके अंतर्गत जल्द ही बिहार के विभिन्न जिलों में मुफ्त कानूनी सलाह का शिविर लगाया जायेगा, जिससे पीड़ित परिवारों को एक सुलभ और सक्षम अधिवक्ताओं की निगरानी में उनके कार्यों का निर्वाहन किया जायेगा, साथ ही प्रखंड स्तर पर विवाद ग्रषित लोगों के बीच सीमित समय सीमा पर उनके मामलों का निपटारा माननीय तत्कालीन न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्घटित “लीगल क्लिनिक” के अंतर्गत किया जायेगा, जो सार्वजनिक रूप से मान्य होगा.

इस अवसर पर जस्टिस फॉर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश रंजन एवं सचिव रिंकी सिन्हा के साथ अन्य गणमान्य अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन देते हुए वादा किया कि इस पहल में आपके साथ हर संभव उचित न्याय हेतु तत्पर रहेंगे. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित श्री अरुण कुमार, भारत सरकार के कानूनी सलाहकार के साथ अशोक मिश्रा, विशाल सौरभ, सुजीत सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.