अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

साकीनाका तिलक नगर मुंबई स्थिति अंजुमन नूरुल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल में चौधरी रियाज एवं शेख मुदस्सिर अली द्वारा आधार केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हरजीत सिंह नागी एवं मोहम्मद हनीफ खान ने बताया कि आस पास आधार केंद्र न होने से क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस सेण्टर के खुलने से स्थानीय लोगों को इस काम के लिए कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आधार सेवा सेण्टर पर पूर्व में बने आधार कार्ड के शुद्धिकरण का कार्य भी किया जायेगा।
आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुऐ इस क्षेत्र में आधार सेंटर खुलवाने के लिए समाजिक कार्यकर्ता सुहेल खलील सूबेदार ने अहम भूमिका निभाई है। उद्घाटन के मौके पर अब्दुल जब्बार, खुर्शीद खान, शमीम खान आदि लोग मौजूद रहे।

Achi bat hai ab kisi ko muskil nahin hogi