75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर शहर में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर शहर में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर 8 मप्र बटालियन और डी. ए. व्ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यूथ पावर केअर रक्तदान सेवा समिति सामाजिक संस्थाओं की पहल पर 75वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वी. एम शर्मा, कर्नल राहुल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है।
इस रक्तदान शिविर में एनसीसी कैडेट्स एवं सेना द्वारा रक्तदान किया जाएगा साथ ही शहर की समाजसेवी संस्थाओं से एवं ग्वालियर शहर के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि 16 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे से रेड क्रॉस सोसायटी हॉस्पिटल के पास पहुँच कर एक बार देश के लिए रक्तदान जरूर करें।
इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स एवं शहर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया जाएगा. शहर सभी व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.