भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर नकली नोट किया बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर नकली नोट किया बरामद | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है जो फंदा रोड अतिथि ढाबा के पास कम पैसों में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अतिथि ढाबा के पास फंदा रोड थाना खजूरी सड़क पर कम पैसो में असली जैसे दिखने वाले जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि उन्हें समय पर नहीं पकडा गया तो वह पहुंच से कहीं दूर चले जायेंगे। तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर तीन युवकों को पकड़ कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पांच पांच सौ रूपये के असली जैसे दिखने वाले जाली नोट 01 लाख 05 हजार रूपये बरामद हुऐ। पकड़े गऐ आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हरिओम पिता उदय सिंह मेवाडा उम्र 19 साल निवासी प्रतापपुरा थाना कालापीपल जिला शाजापुर, एलम मेवाडा पिता हनुमत मेवाडा उम्र 29 साल निवासी ग्राम कांकडखेडा थाना कालापीपल शाजापुर, अरविन्द मेवाडा पिता जगदीष मेवाडा उम्र 25 साल निवासी ग्राम भरदी थाना कालापीपल जिला शाजापुर बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ग्राम नांदनी में स्वयं की फोटो कॉपी की एवं मोबाइल रिपेरिंग की दुकान पर लेपटाप एवं प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट प्रिंट करते थे जिन्हें साप्ताहिक मार्केट, ठेले वालों, फुटकर विक्रेताओं की दुकान पर चलाते थे। साथ ही साथ यह भी बताया कि अभी तक 15 से 20 हजार रूपये चला चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article