अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जनाब कु. बासित अली ने अपनी प्रदेश पदाधिकारियों की टीम घोषित की जिसमें
जहीर अब्बास जैदी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काे मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करने वाले जहीर अब्बास जैदी को भाजपा आला कमान ने दूसरी बार प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।
गौरतलब हो कि जहीर अब्बास जैदी सन 1998 से लगातार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं. आप तीन बार मथुरा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे, दो बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर पार्टी की सेवा करते रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आपको जो भी जिम्मेदारी दी गई उसकाे आपने बखूबी निभाया और प्रदेश में प्रदेश महामंत्री पद पर रहकर पूरे प्रदेश में एक दिन में तीन- तीन जिलों में सभाएं कर अल्पसंख्यकों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करा कर पार्टी से जोड़ने में सफलता प्राप्त की। आपकी मेहनत और सक्रियता भाजपा के प्रति संपन्न सर्वोपरि है।
आप उतर प्रदेश में अल्पसंख्यकाे में लोकप्रिय हाेने के साथ-साथ उतर प्रदेश के पाटीं के अच्छे वक्ता हैं। श्री जैदी ब्रज क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अल्पसंख्यकों में जाना पहचाना चेहरा है।
आपके प्रदेश महामंत्री बनने पर आपके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है.
बधाई देने वालों में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा, अल्पसंख्यक सांस्कृतिक मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, अल्पसंख्यक मंत्री श्री मोहसिन रजा, मथुरा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, मथुरा वृंदावन के मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष अकीलउद्दीन भारतीय, वरिष्ठ नेता साबिर हुसैन, हाजी निजाम, वरिष्ठ नेता मोहम्मद रियाजुद्दीन राजू, अल्तामुल निजाम, गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन, संतोष बाल्मीकि, रितेश सोनी, भारत ठाकुर, परवेज खान, डॉक्टर कदीर, सीनियर नेता संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता साबिर हुसैन, सलीम खान, आरिफ खान आदि बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
