वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलियाकलां के अंतर्गत थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदनिया में एक बहुत बड़ा मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार को समय करीब 3:00 बजे की है। जहां दबंगों ने दबंगई की बल पर पहले नाबालिग से छेड़छाड़ की, फिर उसके घर पर भी अवैध कब्जा कर लिया।पीड़िता चांदनी पुत्री राजिंदर निवासी ग्राम पंचायत गदनिया का कहना है कि मैं अपने घर पर अकेली थी तभी विपक्षीगण नरेश पुत्र मैकू, अखिलेश, उमेश, अरबन पुत्रगण नरेश आदि लोगों ने मेरे घर में घुस गए और गाली गलौज देने लगे तथा मेरे साथ छेड़छाड़ कर कपड़े भी फाड़ दिए गए और मारपीट भी की गई और घर में रखे कुछ नगद रुपए व जेवरात भी चुरा ले गए। और हमारे घर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया मौके पर 112 नंबर पुलिस आई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की पीड़िता के परिजनों का यह भी कहना है कि उपरोक्त विपक्षी काफी दबंग व गुंडा किस्म का है और जान से मारने की धमकी देते हैं उपरोक्त घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानगर में प्रार्थना पत्र देने गए तो उल्टा ही थानाध्यक्ष महोदय ने डांट डपट कर भगा दिया और कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता और उसके परिजनों का यह भी कहना है कि हमें उचित न्याय नहीं मिलेगा तो हम आत्महत्या कर लेंगे जिसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा। अब देखना यह कि उत्तर प्रदेश योगी सरकार में इस पीड़ित नाबालिग बच्ची को न्याय मिलता है या नहीं या फिर यूं ही महिला सशक्तिकरण अभियान की धज्जियां पुलिस प्रशासन उड़ाती रहेगी या मूकदर्शक बनी रहेगी।
