विकास के नाम पर कीचड़ और दलदल: कीचड़ और दलदल से आवागमन करने को मजबूर हैं वार्ड वासी, जिम्मेदारों को अवगत कराने के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विकास के नाम पर कीचड़ और दलदल: कीचड़ और दलदल से आवागमन करने को मजबूर हैं वार्ड वासी, जिम्मेदारों को अवगत कराने के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान | New India Times

जुन्नारदेव के वार्ड क्रमांक 16 दमुआ रोड बीएसएनल ऑफिस चर्च के पीछे अंदर कॉलोनी में कीचड़ और दलदल होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं. जिम्मेदारों को अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. विकास के नाम पर कीचड़ और दलदल से कर रहे लोग आवागमन, रात के समय हर वर्ष बरसात में काफी समस्याएं आती हैं, कोई व्यक्ति अगर बीमार हो जाए तो यहां से आसानी से नहीं ले जा सकते. नगर पालिका को लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया, कोई समस्या का समाधान नहीं है. आखिर कब जिम्मेदार ध्यान देंगे जिससे कि वार्ड वासी आसानी से आवागमन कर सकें? बरसात के पहले नगर पालिका द्वारा व्यवस्था बनाने की बात कही गई परंतु ऐसी कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली।

मौलाना निसार अहमद कॉलोनी निवासी वार्ड क्रमांक 16 का कहना है कि नगर पालिका में कई बार लिखित शिकायत दी गई एवं पार्षद को भी बोला गया साथ ही विधायक को भी अवगत कराया गया परंतु आज तक समस्या का कोई निराकरण नहीं किया गया. बरसात के समय अगर कोई बीमार हो जाए तो यहां से ले जाने में काफी कठिनाई आती है, जिम्मेदारों को ध्यान देकर इस समस्या का निराकरण करना चाहिए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.