इंदौर में सम्पन्न हुआ हज वेल्फेयर सोसायटी का अवार्ड समारोह | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदौर में सम्पन्न हुआ हज वेल्फेयर सोसायटी का अवार्ड समारोह | New India Times

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट के अध्यक्ष मुकीत खान ने बताया कि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्य प्रदेश इकाई के तत्वाधान में इंदौर के मुंबई बाजार स्थित एक टूर ऑपरेटर्स के मीटिंग हॉल में संस्था के प्रवक्ता साबिर हुसैन साबरी की अध्यक्षता में इंदौर में शान ए मालवा अवार्ड का आयोजन संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान ने बताया कि संस्था की रचनात्मक सामाजिक गतिविधियों के तहत आपका अवार्ड-आपके शहर में अभियान के तहत यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज़ ने बताया कि इंदौर ज़िले की दो शख्सियतों को कोरोना कॉल में देश को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है। इंदौर के एम.आर.टी.बी.हॉस्पिटल में कोविड इंचार्ज संजीदा खान और रीज़नल डायरेक्टर हैल्थ सर्विसेस में ड्राइवर नौशाद खान को मेहमान ए खुसूसी इस्लामिया क़रीमिया कॉलेज के प्रोफेसर एम.असद खान के शुभ हाथों से शान ए मालवा अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का आगाज़ कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया गया, गुलपोशी से इस्तक़बाल सोसायटी के मौजूद पदाधिकारियों की ओर से किया गया। इस मौके पर हाजी अब्दुल वहाब रहमानी, सोसायटी की इंदौर टीम से जुड़े मोहम्मद दाऊद हनफ़ी, मोहम्मद रियाज़ नियाज़ी, कुतुबुद्दीन चौधरी(टोनी), मोहम्मद तुफैल, अनीस अंसारी, मोहम्मद ज़ुबैर रहमानी, हाजी अब्दुल गफ्फार खत्री (सेंधवा) शबनम खान (जावरा) सैय्यद नवाज़ (दिल्ली) मौजूद थे। भारत सहित विश्व की सुख शांति और कोरोना काल से पूरी मानवता की रक्षा और सुरक्षा की दुआओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article