जिला प्रशासन ने बचाव एवं राहत कार्य में दिए गए सहयोग के लिए भारतीय सेना का किया सम्मान | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन ने बचाव एवं राहत कार्य में दिए गए सहयोग के लिए भारतीय सेना का किया सम्मान | New India Times

भारतीय सेना के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा जिले में आई बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बहार निकालने एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय सेना का सम्मान कर सेना के जवानों द्वारा किए गए कार्यो के प्रति धन्यवाद दिया है।
कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने गुरूवार को 225 फील्ड रेजीमेंट मुरार ग्वालियर के मेजर श्री मनीष चैहान, मेजर इंजीनियर श्री एसएस मेहरा, आर्मी मेडकल आफिसर कैप्टन डाॅ. ढ़ुल्लू दिलीप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जवानों द्वारा किए गए रेस्क्यू कार्य के लिए जवानों की सराहना कर उनके सुखद भविष्य की कांमना की।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले के मड़ीखेड़ा (अटल सागर) बांध से पानी छोड़ने के कारण जिले में सिंध नदी में आई बाढ़ के कारण 36 ग्राम प्रभावित हुए। उक्त ग्रामों के ग्रामीणजनों को सुरक्षित बाहर निकालने एवं खाद्य सामग्री वितरण में भारतीय सेना के अधिकारी एवं जवानों की भी अहम् भूमिका रही। सेना के जवानों ने सुनारी एवं पाली ग्राम में बाढ़ में फंसे 36 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला और ग्राम बड़ौनकलां में प्रभावितों को भोजन वितरण में अहम् भूमिका निभाकर जिल प्रशासन के कार्य में सहयोग देने पर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.