अन्नोउत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में लगा प्रशासनिक अमला, अनु विभागीय कार्यालय में राशन विक्रेताओं की बैठक आयोजित, आगामी 7 अगस्त को होगा अन्य उत्सव कार्यक्रम का आयोज | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अन्नोउत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में लगा प्रशासनिक अमला, अनु विभागीय कार्यालय में राशन विक्रेताओं की बैठक आयोजित, आगामी 7 अगस्त को होगा अन्य उत्सव कार्यक्रम का आयोज | New India Times

राज्य शासन की मंशा अनुरूप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में अन्नोउत्सव कार्क्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 7 अगस्त को आयोजित होने वाले अन्नोउत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, शासन प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देशों का पालन कराए जाने हेतु अनुविभागीय कार्यालय देवरी में बैठक का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एसडीएम अमन मिश्रा की अध्यक्षता में देवरी एवं केसली ब्लाक के राशन दुकान विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त राशन दुकानदारों को अन्नोउत्सव कार्यक्रम मनाने की तैयारी पूर्ण करने दिशा निर्देश जारी किए गए, एसडीएम अमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त राशन दुकानों पर 7 अगस्त को शासन के द्वारा अन्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें सभी राशन की दुकानों से लोगों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। और बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोरोना काल में प्रत्येक नागरिक को खाद्यान्न सुनिश्चित कराने सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलो प्रतिमाह प्रति व्यक्ति के मान से निःशुल्क राशन वित्रण किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन में हितग्राहियों को बैठने के लिए टेंट डेकोरेशन की व्यवस्था एवं माइक साउंड, एलईडी लगाई जाएगी।जिसके माध्यम से योजना से संबंधित प्रसार एवं अतिथियों के संबोधन प्रसारित करने के लिए लगाए जाएंगे साथ ही कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक हितग्राही को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के प्रति अधिक जागरूक बनाने के लिए अन्नोउत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां करने शासन के नियम अनुसार दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.