आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का 12 वें दिन फूटा गुस्सा, मटकी फोड़कर जताया विरोध, कहा अब सरकार की निकलेगी अंतिम यात्रा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ का विरोध-प्रदर्शन जारी  | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का 12 वें दिन फूटा गुस्सा, मटकी फोड़कर जताया विरोध, कहा अब सरकार की निकलेगी अंतिम यात्रा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ का विरोध-प्रदर्शन जारी  | New India Times

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में समस्त विभागों के कर्मचारी लगातार  कलम बंद हड़ताल जारी रखे हैं. विरोध प्रदर्शन के हर दिन नए तरीके इज़ाद कर रहे है, कभी धरना स्थल पर नारेबाज़ी से काम चलाते हैं तो कभी भजन मंडलियों का सहारा लेकर सरकार को जगाने की कोशिश रहती है ताकि मध्यप्रदेश सरकार किसी भी तरह मांगें में मान तो ले लेकिन अब शायद संयुक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के सब्र का बांध टूटता नज़र आ रहा है क्योंकि अब जो विरोध किया वो विरोध प्रदर्शन सारे जिले भर की तहसीलों में एक साथ दिन के दो बजे मटकी फोड़कर विरोध जताया है। इनका साफ कहना है कि मटकी जब फोड़ी जाती है जब किसी की अंतिम यात्रा निकलती है, लेकिन हम सरकार से इस कदर नाराज हैं कि हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ऐसे में हमने आज सरकार को चेताया है की मध्यप्रदेश के 313 ब्लाक में सभी विभागों के सभी कर्मचारियों की जायज मांगें क्यों नहीं मांन रहे हैं। 

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का 12 वें दिन फूटा गुस्सा, मटकी फोड़कर जताया विरोध, कहा अब सरकार की निकलेगी अंतिम यात्रा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ का विरोध-प्रदर्शन जारी  | New India Times

संगठन के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पटेल से जब हमारे संवाददाता इम्तियाज़ चिश्ती ने बात की तो उनके स्वर से सरकार के खिलाफ काफी नाराज़गी दिख रही थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article