मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक एस, आनन्द के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंदिर से चुराई गई दुर्गा माता की मूर्ति को बरामद कर मूर्ति चोर करनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
28 जुलाई को बजरंगी शुक्ला पुजारी शिव मंदिर टोनहाल ओवर ब्रिज द्वारा मंदिर से दुर्गा माता की पीतल की मूर्ति चोरी होने की शिकायत थाना सदर बाजार पर की. अशोक पाल प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार ने तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उप निरीक्षक राजकुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कचहरी, उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी कैंट द्वारा मुखबिर की सूचना पर करनवीर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रैन बसेरा बाबा विश्वनाथ मंदिर थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर चोरी की मूर्ति व 250 ग्राम अफीम बरामद किया.
पूछताछ में करनवीर ने पुलिस को बताया कि मैं अफीम की छोटी-छोटी पुड़िया बना कर बेचता हूं तथा नशा भी करता हूं, 28 जुलाई को मैंने शिव मंदिर टाउन हॉल में दुर्गा माता की पीतल की मूर्ति चुराई थी जिसे बेचकर मैं पैसे कमाना चाहता था।
