संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर हजीरा पुलिस ने एक शातिर शराब, स्मैक तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से 5 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पर हजीरा थाने में 12 आपराधिक मामले पहले से ही क्षदर्ज हैं पर उसकी कहानी अनोखी है। बदमाश स्कूल स्तर पर वॉलीबॉल में MP स्टेट के लिए कई मैच खेल चुका है व मेडल भी जीता है। इसी खेल में वह अपना भविष्य भी देखता था, लेकिन कहीं से उसे स्मैक के नशे की आदत लग गई। इसके बाद वह इस नशे की गिरफ्त में ऐसा फंसा कि अपराधी बन गया। अब वह स्मैक का नशा करता है साथ ही स्मैक, शराब व हथियारों की तस्करी भी करता है। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हजीरा थाना पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि एक शातिर बदमाश शराब लेकर ठिकाने लगाने जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही SI आनंद कुमार, ASI शैलेंद्र सिंह चौहान ने शराब तस्कर की घेराबंदी की और बिरला नगर श्याम बाबा मंदिर के पास से देवेन्द्र भदौरिया उर्फ नेता निवासी बिरला नगर लाइन नंबर- 1 को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब मिली है। जब उसके थाने लाकर पूछताछ की गई तो बदमाश हवालात में रोने लगा और उसने अपनी दुख भरी कहानी सुनाई जिसके बाद बुधवार शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
