संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुरू हुई जनसुनवाई में शिकायतें लेकर पहुंचे विकलांग जनसुनवाई कक्ष तक ई रिक्शा की सवारी करते हुये पहुंचे। यह नई व्यवस्था, नवागत कलेक्टर राहुल जैन की पहल पर शुरू हुई।
आज पत्रकारों से औपचारिक वार्ता के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले पीड़ित लोगों से मिलना मेरी प्रथमिकता रहेगी। मेरी कोशिश होगी कि हर व्यक्ति से मिलकर उसकी समस्या सुन सकूं। कलेक्ट्रेट में तीन शिकायती विंडो भी शुरू की जा रही है, इसके अलावा रिशेप्शन भी शुरू किया जा रहा है जहां कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को सारी शासन की योजनाओं की जानकारी व आवेदन फॉम मिलेंगे।
