दुनाली बंदूक, एक देशी कट्टा सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दुनाली बंदूक, एक देशी कट्टा सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर शक्ति माता मंदिर के पास रिंग रोड से धर्मेंद्र उर्फ धम्मू पुत्र सूरज वंशकार उम्र 20 साल निवासी होलीपुरा दतिया को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 12 बोर का एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा राउंड मिला जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 350 / 21 धारा 25(1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

ठंडी सड़क कान्हा वाटिका के सामने स्टार होम के पास से एक व्यक्ति को 12 बोर दुनाली बंदूक सहित पकड़ा गया जिसने बंदूक का लाइसेंस अपने पिता के नाम होना बताया था अपना नाम कुलदीप पुत्र अभी कुमार तिवारी बताया.

इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका निरीक्षक रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि हरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक शिव गोविंद, आरक्षक रविंद्र यादव, गजेंद्र राजावत की रही.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article