अबरार अहमद, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश के सतना में लोकायुक्त पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही करते हुये नगर निगम कमिश्नर सूरेंद्र कथूरिया को 12 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए का सोना लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
रीवा लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी देवेश पांडे ने मीडिया को बताया कि नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि नगर निगम की तरफ से नक्शे के मुताबिक निर्माण कार्य नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद डॉक्टर अग्रवाल ने नगर निगम कमिश्नर से चर्चा की तो उन्हों ने कार्यवाही न करने के एवज में कथित तौर पर 40 लाख नकद और 10 लाख रुपए के सोने की डिमांड की थी। शिकायत की तस्दीक होने के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस की एक विशेष टीम ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कार्रवाई करते हुए नगर निगम कमिश्नर को 12 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए का सोना, रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
