डॉ अशोक अग्रवाल को चिकित्सक सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

डॉ अशोक अग्रवाल को चिकित्सक सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित | New India Times

मथुरा जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ अशोक अग्रवाल के द्वारा कोविड-19 कोरोना काल के अंतर्गत कई नन्हीं जिंदगियों को बचाने के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा डाॅ अशोक अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर विशेष चिकित्सीय सेवा के लिए चिकित्सक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा डॉ अशोक अग्रवाल मथुरा जनपद के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ हैं, आपके द्वारा कोविड़ 19 संक्रमित महामारी कोरोना काल के अंतर्गत बहुत सारी नन्हीं जिंदगियों को बचाने में आपकी जनपद मथुरा में महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए आपको हम कोरोना योद्धा सम्मान 2021 से सम्मानित कर रहे हैं. इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पहले से अधिक ऊर्जा के साथ समाज की सेवा करने का वचन दिया. इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, मुकेश महासचिव मनीष दयाल, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल रवि नेता रविंद्र नरवार, अंकित पचेरा, ठाकुर मुकेश सिसोदिया मंगल नरवार, राकेश चौधरी, अनीश सिंह जादौन, हरजीत सिंह अरोरा मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.