गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल | New India Times

कोरोना संकट में हम सभी ने प्राणवायु ऑक्सीजन का महत्व महसूस किया है। पेड़-पौधे ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्त्रोत होते हैं इसलिए सभी लोग पौधे रोपें और उनकी देखभाल भी करें जिससे पौधे पेड़ बन सकें। यह बात गृह मंत्री डॉ नर्रोत्तम मिश्रा ने कही। उन्होंने रविवार की सुबह डबरा में जेल रोड पर आयोजित हुए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और ऊमर का पौधा रोपा। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक सैकड़ा पौधे रोपे गए।

गृह मंत्री डॉ मिश्र ने कहा कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समाज की भागीदारी से अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग इस अभियान से जुड़कर वृहद स्तर पर पौधरोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ हमें प्राणवायु भी मिले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article