मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को अपना 73 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुन्नारदेव इकाई द्वारा परिषद के 73 वें स्थापना दिवस पर नगर के रामलीला मंच पर कार्यक्रम रखा गया व परिषद से जुड़े नए छात्रों को पदाधिकारियों ने परिषद के बारे में जानकारी दी। आज विद्यार्थी परिषद न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है, यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निराकरण हेतु एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। पूर्व नगर सह संयोजक पवन परसाई ने कहा कि स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है।
महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण
स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया व परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्द्यालय प्राचार्य डॉ. वाय. के. शर्मा को भारत माता का छायाचित्र भेट किया. इस दौरान पवन परसाई, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोहित मालवीय, पूर्व मंत्री सुदर्शन सोनी, किशलय चौरसिया, पीयूष बत्रा, भानु प्रताप अमूल्य, नमन साहू, विपुल टांडेकर, राहुल जैन, हार्दिक बत्रा, हिमांशु टांडेकर, यशवंत सोनी, निखिल मालवीय, अर्पित चौरसिया, पीयूष देशमुख, यश चौरसिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे,
