जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए पीएम एवं सीएम को भेजा ज्ञापन | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए पीएम एवं सीएम को भेजा ज्ञापन | New India Times

जिलाधिकारी के माध्यम से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के नेत्रत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के विषय में ज्ञापन सौंपा गया। पूरे विश्व के भूभाग का भारत के पास केवल 2.4 प्रतिशत भूभाग ही है और भारत पूरे विश्व की जनसंख्या का 17.74 प्रतिशत भार वहन कर रहा है जो कि अपने आप में ही एक बहुत बड़ी विपत्ति है। आज भारत की जनसंख्या 135 करोड़ को पार कर गई है और इस बढ़ती जनसंख्या के कारण हमारे सामने प्राकृतिक संसाधनों की कमी और आर्थिक समाजिक और पर्यावरण संकट बना हुआ है। ज्ञापन देते समय जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की एक ऐसा कानून जो सभी जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सब लोगों के ऊपर समान रूप से सख्ती से लागू हो। कोई भी दंपत्ति दो बच्चों से ज्यादा संतान को जन्म न दे सके ऐसा सख्त कानून बनना चाहिए। ज्ञापन देते समय जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाधयक्ष ब्रजेश मिश्रा, जिला महासचिव अजय कुमार अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री सर्वेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट राहुल सिंह, जिला सचिव हर्ष गुप्ता, सदस्य पं कमल किशोर मिश्रा, मुकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाये साथ ही शपथ ली कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जब तक लागू नही होगा हम लोग देश हित में निरन्तर आवाज उठाते रहेगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article