लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

रोटरी क्लब ऑफ भुसावल का उद्घाटन समारोह बुधवार को शहर के रोटरी हॉल में संपन्न हुआ. समारोह में पंचायत समिति के समूह विकास अधिकारी विलास भटकर, तहसीलदार दीपक धीवरे, प्रांतपाल रोटेरियन संगीता पाटिल सहित सभी रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित थे. भुसावल शहर का क्लब सबसे पुराना क्लब है और इसकी स्थापना 1952 में हुई थी. इस वर्ष 70वें वर्ष राजेंद्र कुमार फगड़े ने इस वर्ष क्लब के अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन गजानन ठाकुर से पदभार संभाला और राजेंद्र पाटिल ने रोटेरियन डॉक्टर गिरीश कुलकर्णी से सचिव के रूप में पदभार संभाला. साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे तहसीलदार दीपक धीवरे ने नई टीम को बधाई दी और कहा की प्रशासन जरूरत पड़ने पर हर तरह की मदद के लिए तैयार है. इस अवसर पर प्रांतपाल रोटेरियन संगीता पाटिल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज की सेवा के लिए है और क्लब के प्रत्येक सदस्य को समाज के लिए कुछ न कुछ देने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए. इस अवसर पर अष्टभुजा वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष अप्पासाहेब सोनवणे ने 11000 रुपये का योगदान दिया साथ ही रोटरी के पूर्व अध्यक्ष गजानन ठाकुर ने भी रोटी के काम के लिए 11,000 रुपये का दान दिया. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रोटरी स्टाफ मनोज गुलाईकर और सभी रोटेरियन ने कड़ी मेहनत की.
