शिक्षक संघ द्वारा मनिया शाखा के अमित बजेरा महामंत्री व सोनू जैन संरक्षक नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ द्वारा मनिया शाखा के अमित बजेरा महामंत्री व सोनू जैन संरक्षक नियुक्त | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) मनिया शाखा की कार्यकारणी का गठन जिला अध्यक्ष नीतू अग्रवाल व जिला संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति व विजय त्यागी के द्वारा बैठक कर किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विजय त्यागी ने बताया कि संरक्षक सोनू जैन, सभा अध्यक्ष दिनेश कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा, जितेंद्र सिंह, विशाल त्यागी, महामंत्री अमित सिंह बजेरा, कोषाध्यक्ष भानू प्रताप, महिला मंत्री निशा चौधरी, सयुक्त महामंत्री रूपेंद्र त्यागी, सुदामा, रामेश्वर प्रसाद, सयुक्त सचिव जोगेन्द्र कुशवाहा, इंद्रजीत, देवेंद्र नैन एवं सदस्य सपना, श्रीकांत, निहाल सिंह एवं अन्य सदस्य को बनाया गया है।
जिला संगठन महामंत्री ने सभी को अपने अपने पदों के दायित्वों के बारे में बतलाया. जिला संथापक चन्द्रभान चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराकर स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष विजय त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षकों के हित में व जिला कार्यकारिणी का हमेशा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारियों ने भी ब्लॉक कार्यकारणी को बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article