किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन दो दिवसीय प्रवास पर 25 जून को ग्वालियर में | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन दो दिवसीय प्रवास पर 25 जून को ग्वालियर में | New India Timesप्रदेश के किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री तथा ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन दो दिवसीय प्रवास पर 25 जून को ग्वालियर आ रहे हैं। 

 मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 25 जून को प्रात: 8 बजे केरला एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे। मुरार सर्किट हाउस में विश्राम करने के उपरांत प्रात: 9.30 बजे ग्वालियर से डबरा के लिये प्रस्थान करेंगे। डबरा में प्रात: 10.30 बजे से आयोजित “सबका साथ-सबका विकास”, मोदी फेस्ट तथा हितग्राही सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 2.15 बजे ग्राम कछौआ पहुँचेंगे तथा वहाँ आयोजित किसान चौपाल में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3.15 बजे कछौआ से प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे ग्वालियर आयेंगे और जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे जिला स्तरीय अंत्योदय समिति के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक लेंगे तथा शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस में आयोजित लोकतंत्र के सेनानी के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

 प्रभारी मंत्री 26 जून को प्रात: 9.30 बजे से ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिये जीटी एक्सप्रेस से रवाना हो जाएंगे।

By nit