मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रफीक खान, ग्रामीण अध्यक्ष जुन्नारदेव बिंदर सलाम द्वारा ज्ञापन सौंपा गया. कोरोना काल के दौरान मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण पिछले 2 महीने से जुन्नारदेव सहित पूरे मध्यप्रदेश में लोगों का रोजगार चला गया व कारोबार भी बंद रहा जिससे लोग 2 माह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इस आर्थिक स्थिति में प्रदेश की जनता को 3 माह का घरेलू एवं व्यवसायिक बिल, तीन महा का जल माफ कर ऑटो रिक्शा, हाथ ठेला चलाने वालों को आर्थिक सहायता, आर्केस्ट्रा, डीजे साउंड, कैटरिंग, घोड़ा लाइट हवाई एवं दैनिक श्रमिकों को अप्रैल मई-जून 3 माह का राशन मुफ्त व आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. प्रदेश की जनता के हित में आम आदमी पार्टी जुन्नारदेव सरकार से मांग करती है कि उक्त सभी लोगों को शीघ्र सहायता प्रदान करें ताकि जनता को राहत मिल सके. अगर सरकार द्वारा जनता के हित की मांग पूरा ना किये जाने की स्थिति में आम आदमी पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी. एसडीएम कार्यालय में अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रफीक खान, बिंदर सलाम ग्रामीण अध्यक्ष जुन्नारदेव उपस्थित रहे।
