अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

रहस्यमय तरीक़े से रेलवे में कार्यरत एक व्यक्ति अचानक लापता हो गया जिसका 6 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग़ नहीं लग पाया है. जिसके संबंध में एनआईटी संवादाता अरशद आब्दी ने जानकारी प्राप्त की जिसमें गुमशुदा का नाम महेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद है जो पिछले 29 मई 2021 से लापता बताया गया है.

गुमशुदा व्यक्ति के पुत्र ने बताया कि 29 मई की शाम को खाना खाने के बाद वह टहलने की बात घर पर बता कर निकले थे जो कि वर्तमान में झाँसी रेलवे में कार्यरत भी थे लेकिन वापस नहीं आये. जिसकी जानकारी परिजनों ने प्रेमनगर थाने में दी है. और गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज भी कराई लेकिन आज तक गुमशुदा की कोई खबर नहीं मिली है. झाँसी पुलिस ने गुमशुदा महेश कुमार का मोबाइल नंबर सर्वेलाईन पर लगाया है. वहीं पुलिस ने बताया जैसे ही मोबाइल खुलता है तो लोकेशन ट्रेस कर गुमशुदा को लाने का पूरा प्रयास प्रेम नगर पुलिस करेगी.
