मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लायंस क्लब बुरहानपुर पूर्व रीजनल डायरेक्टर एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरोज ठाकुर को महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन के एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन की मध्य प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है तथा आशा व्यक्त की गई है कि वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के उत्थान में अपना योगदान देंगे। श्रीमती सरोज ठाकुर की इस नियुक्ति पर एडवोकेट शमीम आजाद, रफत आसिफ खान, रजनी गट्टानी, मनोरमा शर्मा, डाक्टर फोजिया सोडा वाला, आशा तिवारी, मालती भावसार, आशा दलाल, मेहलका इकबाल अंसारी, मीना चौहान, इंद्रजीत कौर बिंद्रा, ममता ठाकुर, किरन रायकवार, इशरत शकील सिद्दीकी, श्रीमती मेघा अनिल भिड़े, तस्लीम मर्चेंट, रोहिणी पाटीदार, सुमेरा अली, कुलसुम मोयद्दी, चित्र टंडन, किरण शाह, माया खटवानी सहित लायंस क्लब की समस्त बहनों ने सरोज ठाकुर को बधाई देते हुए महिला सुरक्षा वेल्फेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
