कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के निधन पर अरुण यादव, हर्षवर्धन सिंह चौहान आदि ने किया शोक व्यक्त | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के निधन पर अरुण यादव, हर्षवर्धन सिंह चौहान आदि ने किया शोक व्यक्त | New India Times

कोरोना काल में अनेक राजनेताओं के देवलोक गमन का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के युवा राज्य सभा सांसद राजीव सातव का भी निधन हो गया है। राजीव सातव के निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राजीव सातव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरुण यादव ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के प्रभारी, राज्यसभा सदस्य एवं मेरे अभिन्न मित्र श्री राजीव सातव के निधन की खबर बहुत दुःखद है। सातव जी का निधन कांग्रेस पार्टी एवं मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। वहीं खंडवा संसदीय क्षेत्र के दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र एवं युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यसभा के युवा सांसद श्री राजीव सातव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि राजीव सातव के निधन का दुःखद समाचार मिला।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सोशल मीडिया पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और अपनी मुलाकात के फोटो शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.