जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ने दमुआ स्वास्थ्य केंद्र में 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन करवाई उपलब्ध | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ने दमुआ स्वास्थ्य केंद्र में 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन करवाई उपलब्ध | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देश पर विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर के मार्गदर्शन में दमुआ भाजपा के भाजपा नेताओं ने दमुआ स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर 2 नोजल वाली 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत, दमुआ टीआई धर्मेंद्र कुशराम, डॉ भटकर को सौंपी है. इस दौरान पूर्व विधायक झनकलाल ठाकुर भी मुख्य रूप से उपस्तिथ थे। ये मशीनें कोविड के गंभीर मरीजों जिन को तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत हो उनके लिए वरदान साबित होगी। ज्ञात हो श्री आशीष ठाकुर ने कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआत में ही ऑक्सीजन कमी को महसूस करते हुए सबसे पहले अपने व्यय पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन जुन्नारदेव कोविड सेंटर को सौंपी थी। आज फिर उनके द्वारा ये 2 मशीन भेजी गई है। दमुआ के निवासियों ने श्री आशीष ठाकुर का आभार माना है।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष यसवंत पवार, महामंत्री प्रवीण खुंगर, महामंत्री मनोज दावन्दे, आलोक श्रीवास्तव, प्रभाकर वासनिक, सूरज चौधरी, पार्षद अमित राठौर, मोहित कनोजिया, सोहन चौहान, अमित बरैया, अनुराग यादव, आकाश आखरे, ललित सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.