तामिया साजकुही के मॉढालढाना में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया साजकुही के मॉढालढाना में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला | New India Times

सूत्रों के मुताबिक़ साजकुही के मढालढाना में एक विवाह कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों की मौजूदगी में विवाह संपन्न हो रहा था. कार्यक्रम की सूचना मिलने पर जब प्रशासनिक अमला वहाँ पहुंचा तो तामिया थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा, तहसीलदार मनोज चौरसिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी को चोट आने के साथ तहसीलदार के ड्राइवर को चोट आई है। थाना प्रभारी को उपचार के लिए तामिया अस्पताल लाया गया है।

तामिया साजकुही के मॉढालढाना में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला | New India Times

बीएमओ डॉ लोधी ने बताया कि थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा को सिर पर चोट लगी है उन्हें छिंदवाड़ा रिफर किया गया है। थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि जिस घर में शादी थी उन्हें हटा रहे थे उसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव के साथ लाठी चलाई। तजसीलदार और नायाब तहसीलदार पटवारी मौके से भाग निकले। मौके पर थाना प्रभारी के भाई सहित अन्य पुलिस कर्मी श्री नागवंशी को चोट आई है सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, तामिया थाना पुलिस फोर्स पहुंची साथ ही जिले का पुलिस बल भी रवाना हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.